मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कानपुर देहात में करेंगी जनसभा

0

कानपुर देहात, 17 फरवरी (हि.स.)। जनपद में गुरुवार को भाजपा के दो दिग्गज नेता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी जनता को सम्बोधित करेंगे। जिसको लेकर तैयारियां पूरी हैं और प्रशासन अलर्ट मोड पर है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और मौजूदा समय में मुख्यमंत्री के दावेदार योगी आदित्यनाथ गुरुवार को सिकन्दरा विधानसभा के राजपुर में जनता को सम्बोधित करने के लिए आ रहे हैं। इसको लेकर तैयारियां कर ली गई हैं। भाजपा के मीडिया प्रभारी विकास मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री के 3 आगमन को लेकर सभी पदाधिकारियों ने तैयारी पूरी कर ली है। मुख्यमंत्री जनता को सम्बोधित करेंगे और सिकन्दरा के प्रत्याशी राज्य मंत्री अजीत पाल के साथ जनपद के अन्य प्रत्याशियों के लिए वोट की अपील करेंगे।
इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अकबरपुर रनियां चौराहे से दोपहर दो बजे रोड शो करेंगीं। वहीं, अकबरपुर की प्रत्याशी प्रतिभा शुक्ला के समर्थन में वोट की अपील करेंगी। इसी कड़ी में वह उसके बार भोगनीपुर में भी रोड शो करते हुए जनता को सम्बोधित करेंगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *