जल्द झारखंड हो जाएगा पूरी तरह से अनलॉक

0

रांची 16 फरवरी। झारखंड में कोरोना की स्थिति नियंत्रण में है। जिस कारण सरकार इस पूर्ण रूप से प्रतिबंध हटाने पर विचार कर रही है। जल्द ही राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक होगी। विभागीय मंत्री बन्ना गुप्ता ने संकेत दिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में जल्द बैठक होगी।

कोरोना वायरस की तीसरी लहर को लेकर सरकार ने शिक्षण संस्थान, पार्क, मेला आदि प्रतिबंध लगा दिया था।अब संक्रमण कम होने से स्कूलों को 9 वीं तक खोल दिए गए हैं। सिनेमा हॉल में आधी क्षमता के साथ चल रहे थे। रेस्टोरेंट भी आधी क्षमता से चल रहे थे। दुकानें रात 8 बजे तक खोलने का आदेश थे।
अब सारे सेक्टर को खोल दिया जाएगा। नर्सरी तक के स्कूल खोले जा सकते हैं।आफ लाइन परीक्षा की इजाजत मिल सकती है। दुकान खोलने पर टाइम का प्रतिबंध खत्म हो जाएगा।
इधर, टीकाकरण अभियान और तेज किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग इसके लिए खास व्यवस्था किए हुए है।जिला प्रशासन के साथ यह अभियान चल रहा है।

सीमा सिन्हा ब्यूरो प्रमुख


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *