सीएम हेमंत सोरेन से मिले CRPF के ADG नितिन,नक्सल अभियान होगा तेज

0

रांची 16 फरवरी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल(सीआरपीएफ) के अपर पुलिस महानिदेशक एडीजी नितिन अग्रवाल और आईजी राजीव सिंह ने कांके रोड स्थित आवास पर मुलाकात की। मुख्यमंत्री को सीआरपीएफ के अधिकारियों ने राज्य में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे आपरेशन से अवगत कराया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में आपरेशन और तेज करने का निर्देश दिया। उन्होंने सीआरपीएफ के अधिकारियों से वांटेड नक्सलियों के खिलाफ सघन सर्च आपरेशन चलाने और वन टू वन पैटर्न पर सर्च करने का आदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि हाल में झारखंड पुलिस, झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने कई वांछित नक्सलियों को धर दबोचा है। यह बड़ी उपलब्धि है।इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक नीरज सिन्हा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे मौजूद थे।

सीमा सिन्हा ब्यूरो प्रमुख।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *