कोरबा : “खाकी के रंग स्कूल के संग” कार्यक्रम में दी जा रही कानून की जानकारी

0

कोरबा,16 फरवरी (हि. स.)। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल द्वारा “खाकी के रंग स्कूल के संग” कार्यक्रम चलाया जा रहा है ,जिसके अंतर्गत पुलिस के अधिकारी कर्मचारी जिले के स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों को कानून की जानकारी दे रहे हैं।
आज शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल रजगामार में खाकी के रंग स्कूल के संग कार्यक्रम किया गया । इस कार्यक्रम में बच्चों को सामान्य कानून, बाल विवाह, घरेलू हिंसा, बाल श्रम ,सायबर ठगी,सोशल मीडिया के उपयोग करते समय सतर्क रहने,गुड टच बेड टच,पॉक्सो एक्ट सहित बुनियादी कानूनों की जानकारी दी गई साथ ही संकटकालीन परिस्थितियों में आत्मरक्षा के तरीके का प्रदर्शन किया गया।
इस कार्यक्रम में महिला सेल प्रभारी निरीक्षक गायत्री शर्मा , सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक कृष्णा साहू एवं विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं स्टॉफ उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *