शराबियों ने गांधी प्रतिमा को पहनाया शराब के रैपर का माला

0

मोतिहारी,16 फरवरी (हि.स.)।जिले के तुरकौलिया थाना क्षेत्र में नशेड़ियों द्वारा महात्मा गांधी के प्रतिमा को अपमानित करने का मामला सामने आया है।यहां अवस्थित ऐतिहासिक गांधी घाट पर बने गांधी प्रतिमा को नशेड़ियों ने शराब के रैपर से बने माला को गांधी प्रतिमा को पहना दिया है।
जिस गांधी घाट पर लगे प्रतिमा के साथ ये घटना घटित हुआ है।उस स्थान का चंपारण सत्याग्रह के इतिहास में अह्म स्थान है। यहां अवस्थित नीम के पेड़ के नीचे महात्मा गांधी ने अंग्रेजों के खिलाफ एक बड़ी सभा की थी। जिसकी याद में यहां गांधी घाट एवं उनकी मूर्ति स्थापित की गई थी।
उल्लेखनीय है दो दिन पूर्व मोतिहारी नगर स्थित चरखा पार्क में लगे गांधी प्रतिमा को नशेड़ियो द्धारा तोड दिया गया था। जिले में लगातार गांधी प्रतिमा के साथ हो रहे अपमानजनक घटना का जिले के गांधी वादियों ने तीव्र निंदा की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *