स्मृति ईरानी की 17 को कानपुर में चुनावी सभा

0

-इस दौरान ईरानी जनसम्पर्क भी करेेंगी
लखनऊ, 16 फ़रवरी (हि.स.)। केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी गुरुवार को उत्तर प्रदेश के प्रवास पर रहेंगी। वह यहां कई जनसभाओं को संबोधित करेंगी। साथ ही विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करेंगी।
भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे ने बताया कि स्मृति ईरानी दोपहर दो बजे रनिया अकबरपुर, कानपुर देहात में भाजपा चुनाव कार्यालय से जनसम्पर्क प्रारम्भ करेंगी। वहीं दोपहर 3:30 बजे कानपुर देहात की भोगनीपुर विधानसभा के नगर पालिका पुखराया से जनसम्पर्क प्रारम्भ करेंगी। इसके बाद शाम पांच बजे कानपुर की छावनी विधानसभा के छप्पन भोग से जनसम्पर्क प्रारम्भ करेंगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *