जिलाधिकारी ने स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

0

देहरादून, 15 फरवरी (हि. स.)। जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ.आर राजेश कुमार ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज रायपुर में बनाए गए स्ट्रांगरूम का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर समुचित सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने स्ट्रांगरूम की त्रिचक्रीय सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा आदि व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर, तैनात संबंधित अधिकारी को समुचित सुरक्षा व्यवस्थाओं को चाक-चैबंद बनाए रखने के निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चकराता विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग पार्टियों को छोड़कर देर रात अन्य विधानसभा क्षेत्रों की पोलिंग पार्टियां पहुंच गई हैं। चकराता विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग पार्टियां पहुंचनी शुरू हो गई हैं। शाम तक सभी पार्टियां रायपुर में पहुंच जाएंगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *