सिटी पार्क के मसले पर आम आदमी पार्टी ने सौंपा ज्ञापन

0

फरीदाबाद, 15 फरवरी (हि.स.)। बल्लबगढ़ स्थित कल्पना चावला सिटी पार्क को लेकर मंगलवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना के नेतृत्व में जिला उपायुक्त कार्यालय पर मुख्यमंत्री के नाम अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बल्लभगढ़ के सिटी पार्क को न उजाड़ने और पार्क जमीन को भू-माफिया के हवाले न करने की मांग की गई है। इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी को वकीलों का भी समर्थन मिला।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *