फर्रुखाबाद : मेजर सुनील दत्त की चुनावी डगर आसान कर गए उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य

0

चन्द्रपाल सेंगर

फर्रुखाबाद, 15 फरवरी (हि.स.)। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सदर विधानसभा उम्मीदवार मेजर सुनील दत्त द्विवेदी की राह आसान कर गए हैं।

उन्होंने मतदाताओं से जोरदार अपील करते हुए कहा, मेजर की जीत को वह हमारी जीत समझ कर अधिक मतदान करें, जिससे सपा समाप्त वादी पार्टी बन जाए। इससे पीढ़ियों का भला होगा। उपमुख्यमंत्री ने इस वचन और वादे को पूरा करने के लिए जनता के दोनों हाथ भी उठवाये। उनके आने के बाद सपा से जुड़ रहे शाक्य जाति के मतदाता फिर भाजपा के खेमे में आ गए।

बताते चलें कि, सपा समर्थित उम्मीदवार सुमन मौर्य ने यहां विरादरी कार्ड खेल कर शाक्य जाति के मतदाताओं को सपा की झोली में लाने का प्रयास किया था। सपा उम्मीदवार की इस चाल को मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद को लाकर तुरुप चाल चल, नहले पर दहला मार दिया।

उपमुख्यमंत्री ने मतदाताओं से खचाखच भरे सभास्थल पर भाजपा के लिए वोट मांगे और चारों उम्मीदवारों को जिताने की अपील की। चुनावी सभा में शाक्य जाति के मतदाताओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। उपमुख्यमंत्री के यहां आने से मेजर की चुनावी डगर काफी आसान हो गई है।

कार्यक्रम में मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, अमृतपुर क्षेत्र के प्रत्याशी सुशील शाक्य, भोजपुर क्षेत्र के प्रत्याशी नागेंद्र सिंह राठौर एवं कायमगंज सीट की प्रत्याशी डॉक्टर सुरभि, सांसद मुकेश राजपूत आदि पदाधिकारी मौजूद रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *