अनुप्रिया पटेल ने लांच किया ”यूपी में फिर से धमाल करेगी” चुनावी गीत

0

लखनऊ, 15 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लखनऊ पहुंची अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने मंगलवार को पार्टी के कैम्प कार्यालय में “अबके यूपी में वो फिर से धमाल करेगी…अपना दल वाली अनुप्रिया कमाल करेगी” चुनावी गीत लांच किया। यह गीत ऑडियो और वीडियो दोनों में उपलब्ध है।
अनुप्रिया पटेल ने कहा-यह गीत जहां पार्टी कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने का काम करेगी। वहीं आमजन को भी पार्टी की विचारधारा को समझने और परखने में सहायक साबित होगी। केन्दीय मंत्री ने गीत के लेखक और गायक का आभार जताया।
इस गीत को शेखर श्रीवास्तव के सहयोग से मशहूर गीतकार व बेटियों के लिए समर्पित गायक संजीव श्रीवास्तव ने लिखा और अपनी आवाज दी है। संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि अनुप्रिया के बेटी होने और उनके साफ सुथरी छवि वाली राजनीति से प्रेरित होकर एक बेहतरीन सरकार की रचना के लिए हमने ये गीत समस्त कायस्थ समाज की तरफ से अनुप्रिया के चुनाव के लिए भेंट किया है।
इस अवसर पर गीतकार संजीव श्रीवास्तव, उनकी टीम के शेखर श्रीवास्तव, शक्ति आनंद, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रेखा पटेल, रामलखन पटेल, पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विनोद गंगवार, मुन्नार प्रजापति, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल व प्रदेश प्रवक्ता राजेश श्रीवास्तव सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *