डोरंडा कोषागार निकासी मामले लालू यादव दोषी करार,24 बरी
रांची 15 फरवरी।राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी मामले में विशेष सीबीआई अदालत ने दोषी करार दिया हैं। कोर्ट ने 24 आरोपियों को बरी कर दिया गया है।इस मामले में 99 आरोपी थे।
सीबीआई की विशेष अदालत ने कई दोषियों को तीन साल की सजा और जुर्माना लगाया गया है।राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की सजा पर सुनवाई 21 फरवरी को होगी। लालू यादव को हिरासत में ले लिया गया है। दोषी करार दिए जाने के बाद राजद के नेता और कार्यकर्ता मायूस हो गये हैं।
सीमा सिन्हा, ब्यूरो प्रमुख