अमेरिकी कांसुलेट जनरल मेलिंडा पावेक ने सहयोग का हाथ बढ़ाया, सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात

0

रांची 15 फरवरी। अमेरिकी दूतावास कोलकाता की कांसुलेट जनरल मेलिंडा पावेक ने रांची में सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की।उन्होंने प्रदेश में तकनीकी हस्तांतरण करने के विषय पर बातचीत की। उन्होंने राज्य की अर्थव्यवस्था को विकसित करने में मदद का भरोसा दिया है।मेलिंडा पावेक ने झारखंड और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय रिश्तों को और मजबूत करने की इच्छा जताई। उन्होंने कहा कि शिक्षा, आधारभूत संरचना के विकास, महिला और विकास तथा शिक्षा के क्षेत्र में अमेरिकी कंपनियां तकनीकी हस्तांतरण के लिए उत्सुक हैं। इससे राज्य के आर्थिक विकास में मदद मिलेगी। सीएम हेमंत सोरेन ने राज्य के विकास में अमरिकी सहयोग के प्रस्ताव पर आगे काम करने का निर्देश अफसरों को दिया। उन्होंने मेलिंडा पावेक का झारखंडी रीति रिवाज के साथ स्वागत किया। मुख्यमंत्री और अमेरिकी कांसुलेट के बीच कई मुद्दों पर बातचीत भी हुई।

अमेरिकी कांसुलेट जनरल अमेरिकी कांसूलेट ने बाद में राजधानी के पिंक ऑटो चालकों को राशन कार्ड का वितरण किया। उन्होंने पिंक ऑटो चालकों के कामकाज की सराहना की और कहा कि महिलाएं खुद अपने ऑटो से अपने परिवार का गुजर बसर कर एक उदाहरण पेश कर रही हैं।

सीमा सिन्हा, ब्यूरो प्रमुख।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *