लालू के बड़े पुत्र तेजप्रताप को जान को खतरा, वाई श्रेणी की सुरक्षा मांग

0

पटना 14 फरवरी। पूर्व मुख्यमंत्री और राजद नेता लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने बिहार सरकार से वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। उन्हें जान पर खतरा महसूस हो रहा है। उन्होंने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को पत्र लिखकर कहा है कि कुछ असामाजिक तत्वों से उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है।चूंकि मैं बिहार सरकार में कैबिनेट स्तर का मंत्री रहा हूं, मेरा नक्सली इलाकों समेत कई जगहों पर आना-जाना रहता है, हजारों लोगों से मिलना होता है।ऐसे में वाई श्रेणी की सुरक्षा व्यवस्था दी जानी चाहिए। तेज प्रताप बिहार के राजनीति में एक चर्चित व्यक्ति रहे हैं। वे हमेशा अपनी जीवनशैली के कारण चर्चा में रहते हैं।

सीमा सिन्हा, ब्यूरो प्रमुख।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *