नीमा ने किया कैबिनेट मंत्री डा. कमल गुप्ता का सम्मान

0

हिसार, 14 फरवरी (हि.स.)। नीमा की हिसार शाखा ने कैबिनेट मंत्री डा. कमल गुप्ता का सम्मान किया है। नीमा अध्यक्ष डा. अशोक यादव की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में नीमा हिसार के सभी चिकित्सकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. महेंद्र सिंह सोनी व डॉ. मोहिन्दर पाल बंसल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

हिसार नीमा अध्यक्ष डॉ. अशोक यादव ने बताया कि डॉ. कमल गुप्ता का नीमा को पूरा सहयोग व आशीर्वाद हमेशा मिलता रहा है। उनके इसी सहयोग व समर्थन के लिए नीमा की ओर से उनका सम्मान किया गया है। समारोह में डॉ. गुप्ता को स्मृति चिह्न एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *