चन्दननगर : चुनाव परिणाम आने के बाद डीएम कार्यालय पर भाजपा का प्रदर्शन

0

हुगली, 14 जनवरी (हि.स.)। चन्दननगर नगर निगम चुनाव में करारी हार के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी के नाम एक ज्ञापन देकर नगर निगम चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है।

सोमवार को ज्ञापन देने के बाद भाजपा के हुगली सांगठनिक जिले के अध्यक्ष तुषार कुमार मजूमदार ने कहा कि चन्दननगर में नगरनिगम के चुनाव निष्पक्ष नहीं हुए हैं। यदि यहां निष्पक्षा से चुनाव कराए गए होते तो यहां भाजपा का बोर्ड गठन हुआ होता। भाजपाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान बाहर से गुंडों को बुलाकर भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले कराए गए हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं को सत्ता पक्ष के ओर से बार बार डराया धमकाया गया।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को चन्दननगर नगर निगम के चुनाव की मतगणना में 32 वार्ड में से 31 में तृणमूल ने जीत दर्ज की है और सीपीएम एक सीट जीतने में सफल हुई। भाजपा के उम्मीदवार यहां अपना खाता भी नहीं खोल पाए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *