निर्भीक होकर सभी करें मतदान: राज्यपाल

0

देहरादून, 14 फरवरी (हि.स.)। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने देहरादून में मतदान किया। मतदान करने के बाद उन्होंने कहा कि बिना किसी जाति, धर्म और धन से डर कर मतदान करें। निर्भीक होकर मतदान करें।

राज्यपाल ने कहा कि यह सभी प्रदेशवासियों का कर्तव्य है। हम सब मिलकर मतदान के जरिये नई सरकार चुनने जा रहे हैं। इसलिए मतदान जरूर करें और अपनी जिम्मेदारी को निभाएं। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने अपनी पत्नी के संग मतदान किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *