कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया मतदान

0

देहरादून, 14 फ़रवरी (हि.स.)। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सपरिवार सुबह मतदान किया। वे मसूरी से चुनाव लड़ रहे हैं। वे अपनी पत्नी और बच्चों के साथ साढ़े आठ बजे राजकीय इण्टर कॉलेज डोभालवाला के बूथ नंबर 69 पर मतदान करने पहुंचे।
मतदान के बाद उन्होंने प्रदेशवासियों से ज्यादा से ज्यादा मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हमें शत प्रतिशत मतदान करके दिखाना है। उन्होंने खासकर युवाओं से कहा कि युवा जरूर मतदान करें और प्रदेश के विकास में सहभागी बनें। उन्होंने कहा कि मतदान के बाद जलपान करूंगा फिर अपने क्षेत्र में निकल जाऊंगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *