संघ के प्रांत प्रचार ने जलपान से पहले किया मतदान

0

देहरादून, 14 फ़रवरी (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) उत्तराखंड के प्रान्त प्रचार युद्धवीर सिंह ने देहरादून में आज सुबह-सुबह अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उनके साथ प्रशांत कुमार ने भी मतदान किया। इन्होंने देहरादून के राजकीय इंटर कॉलेज खुड़बुड़ा में मतदान किया।
इन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे घरों से निकले और अपने मताधिकार का प्रयोग करें। शत प्रतिशत मतदान करें। मताधिकार से ही लोकतंत्र मजबूत होगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News