झारखंड में सुप्रीमो लालू यादव तय करेंगे राजद का भविष्य

0

रांची,13 फरवरी। झारखंड में राजद की इकाई भंग है। यहां अभी कोई कमिटी नहीं है। जल्द ही नई इकाई का गठन होगा।राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव यहां आए हुए हैं।वे अदालत में एक केस के सिलसिले में आए हैं।

लालू प्रसाद यादव यहां आए हैं तो उनके साथ राजद का एक बड़ा कुनबा आया हुआ है। अब्दुल बारी सिद्दीकी, जय प्रकाश नारायण यादव, श्याम रजक भी आए हुए हैं।
सोमवार यानी 14 फरवरी को राजद कार्यालय में सदस्यता अभियान का शुभारंभ होगा। इसके साथ ही आने वाले समय में झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष को नियुक्त करने का कार्यक्रम शुरू होगा।
राजद कार्यकर्ताओं ने लालू यादव के रांची पहुंचने पर एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया। झारखंड में राजद कोटे से मंत्री सत्यानंद भोक्ता हेमंत सरकार में मंत्री हैं। उन्होंने लालू यादव से मुलाकात कर राज्य में राजद की स्थिति की जानकारी दी है।
ऐसा माना जा रहा है कि रांची में रहने के दौरान लालू यादव इस राज्य की इकाई को गठित कर देंगे।इस पर झारखंड प्रभारी जय प्रकाश नारायण यादव से भी चर्चा करेंगे।राजद सुप्रीमो लालू यादव 15 फरवरी को डोरंडा कोषागार से 139 करोड़ रूपए की अवैध निकासी पर जजमेंट सुनने आए हैं।वे इसमें आरोपी हैं।

सीमा सिन्हा, ब्यूरो प्रमुख।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *