शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकाली गई कलश यात्रा

0

रामगढ़, 13 फरवरी (हि.स.)। रामगढ़ शहर के नईसराय मोड़ पर शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा के लिए कलश यात्रा निकाली गई। दो दिवसीय पूजन कार्य को लेकर रविवार को भव्य जुलूस निकाला गया। कलश यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने दामोदर नदी से जल उठाया और भक्ति भाव के साथ वापस शिव मंदिर पहुंचे। यजमान ओम प्रकाश साव, धर्मपत्नी पिंकी देवी, अमन सिंह, धर्मपत्नी श्वेता सिंह और उमेश मेहता धर्मपत्नी संध्या मेहता थे। अयोध्या से आए आचार्य अनिरुद्ध शुक्ला, दिगंबर पांडेय ,बजरंग पांडे, पवन पांडे, राहुल तिवारी ने पूजा करवाया।

मौके पर ईश्वर सिंह ने बताया कि नई सराय सहित पूरे शहर में भक्ति का माहौल बन गया है। श्रद्धालु भारी संख्या में आकर जल यात्रा में शामिल हुए। इस कलश यात्रा में मुख्य रूप से आजसू पार्टी के जिला प्रवक्ता सुरेन्द्र महतो, अनिल सिंह, नरेश महतो, संजय प्रसाद, जय किशोर ठाकुर, भारत प्रसाद आदि शामिल थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *