छत्तीसगढ़:अपहृत इंजीनियर का कोई सुराग नहीं

0

बीजापुर,13 जनवरी(हि.स.)। जिले के बेदरे थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम पांडेवार से शुक्रवार को नक्सलियों ने एक इंजीनियर के साथ एक मजदूर का अपरहण कर लिया गया था। लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी इंजीनियर और मजदूर का पुलिस भी अभी तक कोई सुराग नहीं लगा पाई है। अपहरण के इस मामले पर रहस्य अभी भी बरकरार है, नक्सलियों की ओर से इस मामले में कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अपहृत दोनों व्यक्तियों की पतासाजी के लिए पुलिस अपने स्तर पर तलाश में जुटी हुई है।

इधर इंजीनियर की पत्नी सोनाली पवार ने अपने पति को सकुशल रिहा करने की अपील की है। उन्होने कहा है कि मेरे पति रोजी रोटी के लिए काम करने बस्तर आए हुए हैं। उनके काम करने वाली जगह से कुछ गांव वाले उन्हें कहीं लेकर चले गए हैं। सोनाली ने कहा कि मेरे दो छोटी छोटी बेटियां भी हैं। हमारे पालन पोषण के लिए ही मेरे पति बस्तर काम करने गए है, हम यहां से चले जाएंगे। मैं आप सभी से अपील करती हूं की मेरे पति को रिहा कर दें। यदि मेरे पति के द्वारा कोई गलती भी किया गया होगा तो उन्हें माफ कर दें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *