सिवनीः जिले की 3 महिला हॉकी खिलाड़ी ग्वालियर में दिखाएंगी अपना जलवा

0

सिवनी, 13 फरवरी(हि.स.)। मध्यप्रदेश शासन खेल और युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में 01 से 10 जनवरी 22 तक महिला हॉकी अकादमी में उत्कृष्ट खिलाडियों के चयन हेतु प्रदेश स्तर पर कैम्प का आयोजन किया गया था जिसमें सिवनी की तीन महिला खिलाडियों ने भाग लिया था। आयोजित केम्प में सिवनी की कुमारी तनु बिसेन , कुमारी तहूरनाज एवं कुमारी नौशीन नाज अकादमी के लिये चयनित की गई हैं।
बताया गया कि आगामी 14 फरवरी 22 से प्रारंभ हो रहे नवीन सत्र के लिये तीनों खिलाडी रविवार 13 फरवरी 22 को ग्वालियर के लिये रवाना हुई । जिले के कलेक्टर डॉ. राहुल हरिदास फटिंग एवं पुलिस अधीक्षक कुमार , श्याम कुमार मरावी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी मकसूदा मिर्जा , डी.एल. गौर अध्यक्ष हॉकी सिवनी एवं उपाध्यक्ष हॉकी म.प्र. के प्रयासों से सिवनी जिले को प्राप्त इस विशेष उपलब्धि से जिले के समस्त हॉकी खिलाडियों में हर्ष व्याप्त है।
ज्ञात हो कि उक्त खिलाडियों को लगातार एक वर्ष से हेमा गौर , फैजान कुरैशी एवं रशीद कुरैशी के द्वारा कुशल प्रशिक्षण दिया जा रहा था फलस्वरूप सिवनी की इन खिलाड़ियों को सुनहरा अवसर प्राप्त हो सका है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *