रक्षा मंत्री राजनाथ पहुंचे कपकोट विधानसभा और गिनाईं भाजपा की उपलब्धियां

0

बागेश्वर, 12 फरवरी (हि.स.)। उत्तराखंड की कपकोट विधानसभा के भाजपा उम्मीदवार सुरेश गढ़िया के पक्ष में अब तक पार्टी के सभी बड़े नेता ने अपनी ताकत झोंक चुके हैं। आज चुनाव प्रचार के अंतिम दिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह यहां के भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में कपकोट पहुंचे और एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया। इसमें उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उत्तराखंड को आध्यात्मिक और पर्यटन की दृष्टि से बढ़ावा देने की बात कही।
रक्षा मंत्री विपक्षी दलों पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने यहां की जनता के लिए विकास के अनेक काम किए हैं और भाजपा उसी के बल पर जनता से वोट मांग रही है। उन्होंने भाजपा कपकोट विधानसभा उम्मीदवार सुरेश गढ़िया के पक्ष में मतदान करने की अपील की।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *