नरैनी और बबेरू विधानसभा क्षेत्र में 14 फरवरी को हुंकार भरेंगे केशव मौर्य

0


बांदा, 12 फरवरी (हि.स.)। जनपद में तिंदवारी विधानसभा के तिंदवारी कस्बे में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा के बाद अब जिले की चुनावी तपिश को बढ़ाने 14 फरवरी सोमवार को उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भाजपा प्रत्याशियों के लिए बबेरू विधानसभा तथा नरैनी विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे।
भाजपा जिला प्रवक्ता आनंद स्वरूप द्विवेदी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जनपद को भाजपा मय बनाने के लिए उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 14 फरवरी सोमवार को दिन में 12 बजे, बबेरू विधानसभा अंतर्गत, पशु बाजार, गायत्री मंदिर के बगल में भाजपा प्रत्याशी अजय सिंह पटेल के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद उप मुख्यमंत्री नरैनी विधानसभा के हिंदू इंटर कॉलेज अतर्रा में नरैनी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी ओममणि वर्मा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। उप मुख्यमंत्री की इन दोनों जनसभाओं की तैयारियों को भाजपा के जिला कार्यकारी अध्यक्ष संजय सिंह की अध्यक्षता में अंतिम रूप दिया जा रहा है।
बताते चलें कि, पिछले महीने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जन विश्वास यात्रा के दौरान बांदा आये थे और राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में जनसभा को भी संबोधित किया था और इसके बाद जन विश्वास यात्रा को यहां से आगे रवाना किया गया था। उनके बांदा आगमन पर लोगों में खासा उत्साह नजर आ रहा था अब वह दूसरी बार जनपद के बबेरू और नरैनी विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के प्रत्याशियों के लिए जनसभा के माध्यम से हुंकार भरेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *