राजद सुप्रीमो लालू यादव 13 फरवरी को आएंगे रांची,15 को कोर्ट में होंगे पेश
रांची 12 फरवरी।राजद सुप्रीमो लालू यादव 15 फरवरी को कोर्ट में पेश होने के रांची आ रहे हैं।वे 13 फरवरी को दोपहर 1 बजे विमान से रांची पहुंचेंगे।
उनके रांची आगमन को लेकर राजद के नेता और कार्यकर्ता तैयारी में जुटे हैं।
15 फरवरी को सीबीआई की विशेष अदालत में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद पेश होंगे। डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी के मामले में लालू यादव अभियुक्त हैं। कानून के जानकार मानते हैं कि इस मामले में जेल हो सकती है।
लालू यादव के लिए राजद के बड़े नेता आ रहे हैं। अब्दुल बारी सिद्दीकी,मीसा भारती,तेज प्रताप,जय प्रकाश नारायण यादव और भी कई नेता रांची आ रहे हैं।
सीमा सिन्हा ब्यूरो प्रमुख