अमेठी : सड़क हादसे में एक ही परिवार की चार सदस्यों की मौत

0

– लखनऊ इलाज को जाते समय हुआ हादसा
अमेठी, 11 फरवरी (हि.स.)। जनपद अमेठी के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे शुकुलबाजार के पास शुक्रवार को कार और डीसीएम की टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। अन्य घयालों का इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम भेजा।
पुलिस के मुताबिक, जनपद मऊ के कोतवाली सदर के मोहल्ला बुलाकी पुरा निवासी 65 वर्षीय महिला नूरजहां काफी दिनों से बीमार चल रही थी। शुक्रवार को परिवार के लोग उन्हें कार में बैठाकर इलाज के लिए पीजीआई जा रहे थे। अमेठी के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे शुकुलबाजार के पास पहुंचते ही उनके कार की टक्कर डीसीएम से हो गई। हादसे में नूरजहां समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई कार चालक समेत तीन लोग घायल है। पुलिस ने मृतकों की पहचान नूरजहां (65), पुत्र जाहिद कमाल (35), दामाद अतीकुर्रहमान (40) और बेटी अफसाना (65) के रुप में की है। घायलों में अबशारूल हक, शमशुद्दीन और ड्राइवर रिजवान है, जिनका इलाज ट्रामा सेन्टर में चल रहा है उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम भेजकर घटना की जानकारी परिवार को दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *