पोबामक्का दरगाह शरीफ में उर्स 15 फरवरी से

0

कामरूप (असम), 11 फरवरी (हि.स.)। कामरूप ग्रामीण जिले के हाजो स्थित पोबामक्का दरगाह शरीफ में तीन दिवसीय उर्स 15 फरवरी से शुरू होगा। इसकी जानकारी पोबामक्का दरगाह शरीफ के खादिम तौफीक हुसैन ने शुक्रवार को दी।

खादिम तौफीक हुसैन ने बताया कि 900 वर्ष पुरानी पोबामक्का दरगाह शरीफ में हर साल माघी पूर्णिमा पर उर्स का आयोजन किया जाता है। उर्स की तैयारियां पूरी कर ली गई है। 17 फरवरी को विश्व शांति के लिए दरगाह शरीफ में दुआ की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *