भाजपा शहर उत्तरी के प्रत्याशी के समर्थन में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री उतरे सड़क पर

0

पार्टी के लिए मांगा वोट, सरकार बनने पर रोजगार, महिला सम्मान और कानून व्यवस्था रहेगी प्राथमिकता का दावा
वाराणसी, 11 फरवरी (हि.स.)। प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार के लिए दूसरे प्रदेशों के कद्दावर नेता भी काशी पहुंचने लगे हैं। शुक्रवार को महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री अमरजीत मिश्र ने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ शहर उत्तरी के प्रत्याशी रविन्द्र जायसवाल के समर्थन में जगतगंज वार्ड में घर-घर जाकर वोट मांगा।
इस दौरान पूर्व मंत्री अमरजीत ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार दोबारा बनने पर विकास, रोजगार, महिलाओं का सम्मान और कानून व्यवस्था को प्राथमिकता पर रखा जाएगा। इस विधानसभा क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के अवसर, शिक्षा व चिकित्सा के क्षेत्र में कार्य कराया जाएगा।
प्रचार में शामिल पार्टी के स्थानीय नेता सोमनाथ विश्वकर्मा, नेत्री पूजा दीक्षित ने लोगों से प्रदेश व क्षेत्र के विकास के लिए 7 मार्च को होने वाले विधानसभा चुनाव में पक्ष में पार्टी के पक्ष में मतदान की अपील की।
उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास सिद्धांत पर काम करती है। चुनाव प्रचार में बागेश्वरी मंडल प्रभारी शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव मुन्ना, दिनेश कालरा ने कहा कि भाजपा जाति और धर्म से ऊपर उठकर विकास करने वाली पार्टी है। पार्टी परिवारवाद को दूर कर सभी वर्गों के विकास की सोच रखती है। प्रचार अभियान में मोहित शुक्ला, सुधांशु दीक्षित, बूथ अध्यक्ष अश्वनी विश्वकर्मा, ममता सिंह, अंशुमान महाराज, आनंद पांडेय आदि शामिल रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *