लोहरदगा में आईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ के दो जवान गंभीर रूप से घायल

0

रांची 11 फरवरी। लोहरदगा के पेशरार में आईडी ब्लास्ट मे दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इन्हें हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू कर रांची लाया गया।मेडिका में इनका इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार नक्सलियों के खिलाफ लोहरदगा के पेशरार जंगल में दो दिनों से सर्च आपरेशन चल रहा था। गुरुवार को उनके बंकर को पुलिस ने ध्वस्त किया था। इसी दौरान आईडी ब्लास्ट की चपेट में दो जवान आ गये। दिल्ली कुमार और नारायण दास जख्मी हुए हैं। कोबरा बटालियन के दोनों जवान थे।
जख्मी जवानों का इलाज मेडिका में हो रहा है। डीजीपी नीरज सिन्हा और अन्य वरीय अधिकारी घायल जवानों को देखने मेडिका पहुंचे।

सीमा सिन्हा, ब्यूरो प्रमुख।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *