आओ मिलकर अलख जगाएं, शत प्रतिशत मतदान कराएं

0

अयोध्या, 10 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव को लेकर सभी राजनैतिक दल सक्रिय हैं। सभी पार्टिर्यों के कार्यकर्ता जनता का समर्थन हासिल करने के लिए घर—घर जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रथम चरण के चुनाव में आज 11 जिलों की 58 विधान सभाओं में वोट डाले जा रहे हैं। अन्य जिलों में प्रचार अभियान चल रहा है।
वहीं मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या के संत समाज में भी चुनाव को लेकर काफी उल्लास देखा जा रहा है। भाजपा प्रत्याशी को रिकार्ड मतों से विजय सुनिश्चित कराने के लिए अयोध्या के संत महंत स्वयं अपने मठ से निकलकर जनता को मतदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
हनुमान गढ़ी अयोध्या के महंत भोला दास महाराज ने हिन्दुस्थान समाचार से कहा कि भगवान श्रीराम का पावन मंदिर आज दिव्यता—भव्यता को प्राप्त कर रहा है। इसलिए ऐसी सरकार का चुनाव करना है जिससे मंदिर निर्माण के कार्य में कोई बाधा न पड़े। संतों का मानना है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री स्वयं संत हैं। यह हिन्दू समाज ही नहीं अपितु सम्पूर्ण संत समाज के लिए गौरव की बात है। योगी आदित्यनाथ को दुबारा मुख्यमंत्री बनाने के संत समाज ने कमर कस ली है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अवध प्रान्त के सह प्रान्त प्रचारक मनोज इन दिनों अयोध्या में ही डेरा डाले हैं। वह अयोध्या के प्रमुख मंदिरों के संत—महंत से मिलकर शत—प्रतिशत मतदान की अपील कर रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *