किशनगंज में भाजपा की माइक्रो डोनेशन कैंप आयोजित

0

किशनगंज, 10 फरवरी (हि.स.)। पूरे भारत में माइक्रो डोनेशन कैंप लगाकर भारतीय जनता पार्टी संगठन को डोनेशन देने का कार्यक्रम नमो एप के द्वारा किया जा रहा है।गुरूवार को किशनगंज जिला में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के तत्वाधान में डेमार्केट आशा लता मध्य विद्यालय के प्रांगण में माइक्रो डोनेशन कैंप लगाया गया।जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष सुशांत गोप नमो ऐप के द्वारा डोनेशन देकर शुभारंभ किया।

इस डोनेशन कैंप में युवा मोर्चा एवं जन सामान्य के सैकड़ों लोगों ने नमो ऐप के माध्यम से डोनेशन देकर भारतीय जनता पार्टी के माइक्रोडोनेशन कार्यक्रम को सफल बनाया। इसी निमित बिहार माइक्रोजोनेशन कार्यक्रम के प्रभारी डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार के प्रत्येक जिलों के प्रभारियों, जिला अध्यक्षों एवं युवा मोर्चा अध्यक्षओं के साथ संवाद स्थापित करते हुए अधिक से अधिक माइक्रोडोनेशन करने के लिए उत्साहित भी किया। कार्यक्रम में युवा मोर्चा के जिला के अध्यक्ष अंकित कौशिक, जिला महामंत्री राकेश नगर अध्यक्ष राहुल उपाध्यक्ष मयंक सिंह ,शुभम सिंह, संतोष कुमार मंडल ,मिथिलेश मंडल, विक्की कुमार, श्याम कुमार, मुकेश ओझा, विशाल एवं अंकित जैन पार्टी नेता प्रमुख सक्रिय रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *