संगीत सोम ने किया मतदान, कहा तुष्टीकरण की राजनीति नहीं चाहती जनता

0

लखनऊ,10 फरवरी (हि.स.)। मेरठ जिले की सरधना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी संगीत सिंह सोम ने मतदान किया। मतदान के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि राज्य की जनता तुष्टीकरण की राजनीति नहीं देखना चाहती है।
हम विकास के एजेंडे पर चुनाव लड़ रहे हैं क्योंकि हम ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र के साथ काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यहां कोई किसान नाराज नहीं है। सबका पेमेंट हो गया है। किसानों को गन्ने का रेट दिया है। संगीत सिंह सोम दो बार से लगातार विधायक हैं।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 10 जिलों की 58 सीटों पर मतदान चल रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *