प्रधानमंत्री मोदी 14 फरवरी को पंजाब आएंगे

0

चंडीगढ़, 9 फरवरी (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 फरवरी को पंजाब दौरे पर आ रहे हैं। मोदी जालंधर में रैली को संबोधित करेंगे। पंजाब भाजपा मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कार्यक्रम आ चुका है। गुरुवार तक इसे अंतिम रूप दिया जाएगा।
इससे पहले प्रधानमंत्री पांच जनवरी को पंजाब आए थे लेकिन फिरोजपुर में उनका काफिला रोक लिया गया। नतीजतन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रैली को संबोधित नहीं कर सके। प्रधानमंत्री ने मंगलवार को नई दिल्ली से पंजाब में एक वर्चुअल रैली को संबोधित किया था। यह रैली लुधियाना तथा फतेहगढ़ साहिब लोक सभा क्षेत्र के प्रत्याशियों द्वारा आयोजित की गई थीं।
भाजपा प्रत्याशियों द्वारा जगह-जगह बड़ी स्क्रीन लगाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली का प्रसारण किया गया। प्रधानमंत्री की एक रैली बुधवार को भी प्रस्तावित थी लेकिन इस रैली को रद्द कर दिया गया। अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 फरवरी को जालंधर में आ रहे हैं। भाजपा की यह पहली रैली होगी। इस रैली के माध्यम से मोदी भाजपा तथा पीएलसी कार्यकर्ताओं को चुनावी जीत का मंत्र देंगे। पार्टी के पंजाब प्रदेश महासचिव सुभाष शर्मा का कहना है कि गुरुवार तक इस कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *