मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग को पितृशोक

0

गंगटोक, 09 फरवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग के पिता कालू सिंह तमांग (93) का निधन हो गया है। यह जानकारी मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर दी है।
मुख्यमंत्री तमांग ने कहा है कि उनके पिता कालू सिंह तमांग ने बुधवार सुबह 10:30 बजे सिलगढ़ी में अंतिम सांस ली।
मुख्यमंत्री ने अपने परिवार की ओर से कोविड-19 प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए सभी लोगों से सुरक्षित रहने और अपने घरों से ही शोक व्यक्त करने का विनम्र अनुरोध किया है। उन्होंने कहा है, “हम दुख की इस घड़ी में सभी के समर्थन और प्रार्थना की कद्र करते हैं।”


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *