जनरल बीके सिंह बोले, भाजपा उम्मीदवार महेंद्र भट्ट को विजयी बनाएं

0

गोपेश्वर, 08 फरवरी (हि.स.)। चमोली जिले के बदरीनाथ विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार महेंद्र भट्ट के समर्थन में मंगलवार को खेल स्टेडियम जोशीमठ में केंद्रीय सड़क सुरक्षा राज्य मंत्री एवं पूर्व थल सेना अध्यक्ष जनरल वीके सिंह ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया।
जनरल वीके सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार का पहला लक्ष्य देश की सीमाओं की सुरक्षा करना है। और और इसके लिए देश की सीमाओं की सुरक्षा करने वाले सैनिकों को सुरक्षा उपकरणों आधुनिक तकनीकी के हथियारों और आधुनिक तकनीकी से परिपूर्ण किया गया है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने 70 सालों से लंबित वन रैंक वन पेंशन देकर भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान बढ़ाया है। देश पर मर मिटने वाले वीर सैनिकों के आंगन की मिट्टी ले जाकर देवभूमि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पांचवां धाम सैन्यधाम का निर्माण करना हम सब के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने ऋषिकेश से गंगोत्री यमुनोत्री, केदारनाथ एवं बद्रीनाथ धाम की यात्रा सुगम में हो इसके लिए हमने ऑल वेदर रोड का निर्माण किया है जो आज धरातल पर दिखाई दे रहा है। इतना ही नहीं हमने देश की सीमाओं को सुरक्षित करने के लिए भारतमाला के तहत जोशीमठ से नीती पास एवं माना पास की सड़कों का चौड़ीकरण कर सैनिकों के लिए सुगम में बनाया है जब हमारी देश की सीमाएं सुरक्षित होंगी तो देश सुरक्षित रहेगा। भारतीय जनता पार्टी की करनी और कथनी में कोई अंतर नहीं होता है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी 60 साल तक राज करती रही परंतु देश की मूलभूत सुविधाओं से जनता को महरूम रखा हमारा प्रयास देश की आर्थिकी को बढ़ाना देश को समृद्ध करना शक्तिशाली राष्ट्र के निर्माण के लिए हम संकल्पबद्ध हैं।
बदरीनाथ विधायक उम्मीदवार महेंद्र भट्ट ने कहा कि उन्होंने इन पांच वर्षों में बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ गांव को सड़क से जोड़ना मेरा पहला लक्ष्य रहा है। जनता का आशीर्वाद बना रहा तो मैं अगले पांच वर्षों में बदरीनाथ विधानसभा के सभी गांव को सड़क से जोड़ दूंगा मेरा दूसरा प्रयास स्वास्थ्य एवं शिक्षा के ढांचागत विकास को सुदृढ़ करना है। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि जिस प्रकार से चुनावी भ्रमण के दौरान गांव-गांव में मातृशक्ति, नवयुवक, भूतपूर्व सैनिक, व्यापारी भारतीय जनता पार्टी से जुड़ रहे हैं उससे साफ लग रहा है कि चमोली की तीनों विधान सभा सीट पर जनता भाजपा को विजयी बनायेगी।
इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष हरक सिंह नेगी, विधानसभा संयोजक किशोर सिंह पंवार, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत, मंडल अध्यक्ष जोशीमठ ग्रामीण जगदीश सती, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजया रावत, भगवती प्रसाद, ललिता देवी, मुकेश कुमार, रोहणी रावत आदि मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *