जगदलपुर:पुलिस ने भाजपा नेताओं को किया गिरफ्तार , नगर बंद विफल

0

जगदलपुर, 08 फरवरी(हि.स.)। संजय गांधी वार्ड की कांग्रेसी पार्षद द्वारा प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर 40 हितग्राहियों से 25-25 हजार रुपये की अवैध वसूली करने के मामले पर भारतीय जनता पार्टी ने आज एक दिवसीय नगर बन्द का आह्वान किया था।प्रशासन को सूचना देने के बाद आज सुबह नगर बंद कराने निकले भाजपा नेताओं और सैकड़ो कार्यकताओं को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए नगर बंद को विफल कर दिया है।

भारतीय जनता पार्टी के नगर बंद के आह्वान पर आज सुबह से ही व्यापारियों ने अपनी दुकाने नहीं खोली थी। लेकिन भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी के बाद शहर की दुकाने खुलने लगे।मंगलवार सुबह से ही पुलिस छावनी में तब्दील शहर व आसपास के इलाकों में भाजपा के नेताओं एवं कार्यकताओं की गिरफ्तारी को लेकर जमकर हंगामा हुआ।

इस दौरान भाजपा प्रवक्ता एवं पूर्व मंत्री केदार कश्यप एवं कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर नगरनार थाना में ले जाया गया। वहीं भाजपा के प्रदेश महामंत्री किरण देव, पूर्व विधायक संतोष बाफना, पूर्व विधायक लच्छू कश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष रूपसिंह मंड़ावी व अन्य कार्यकताओं को परपा थाना में गिरफ्तार कर रखा गया। वहीं थाना कोतवाली में जिला भाजपा के कोषाध्यक्ष रजनीश पानीग्राही, निगम नेता प्रतिपक्ष संजय पांड़े व सैकड़ों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तारी कर लिया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *