शादी की सालगिरह पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मां कामाख्या का लिया आशीर्वाद

0

 

रांची 07 फरवरी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुवाहाटी में मां कामाख्या देवी के दरबार में मत्था टेका और अपने सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।सात फरवरी को उनकी शादी की सालगिरह है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन और बच्चों के साथ रविवार रात असम के गुवाहाटी पहुंचे। सोमवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर मां कामाख्या मंदिर में पूजा अर्चना की तस्वीर शेयर की।
इसके अलावा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य की खुशहाली की भी मां से कामना की। रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सुपुत्र के विवाह समारोह में भी शामिल हुए।

सीमा सिन्हा, ब्यूरो प्रमुख


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *