महामंडलेश्वर कंप्यूटर बाबा ने अनुपम रावत के लिए मांगे वोट

0

हरिद्वार, 06 फरवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश के चर्चित संत महामंडलेश्वर कंप्यूटर बाबा कांग्रेस का चुनाव प्रचार करने उत्तराखंड पहुंच गए हैं।

उन्होंने आज हरिद्वार ग्रामीण सीट से हरीश रावत की पुत्री कांग्रेस उम्मीदवार अनुपमा रावत के समर्थन में जनसंपर्क किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ श्यामपुर, कांगड़ी क्षेत्र में चले जनसंपर्क अभियान में कम्प्यूटर बाबा के साथ महंत देवेंद्रदास,महंत मोहनदास, महंत प्रवीण दास,महंत लाखन दास,महंत नारायण दास सहित कई संत उपस्थित रहे।

इस मौके पर महामंडलेश्वर कंप्यूटर बाबा ने कहा कि साधु संतों का आशीर्वाद अनुपमा रावत के साथ है। आज सभी ने उन्हें जीत का आशीर्वाद दिया है। आज अनुपमा रावत ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बलवंत चौहान के साथ कई गांव में घर घर जा कर वोट मांगे।

इस मौके पर उनके साथ कटारपुर क्षेत्र के नीतीश चौहान ,वियोम चौहान , रविन्द्र चौधरी , रविन्द्र चौहान , नूतन प्रधान , डॉ अर्जुन चौधरी ,सतपाल सिंह, जयरथ , पवन राणा आदि लोग शामिल रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *