यूथ वोटर फेस्टिबल का आयोजन

0

गेपेश्वर, 06 फरवरी (हि.स.)। जनपद में नये मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से खेल मैदान गोपेश्वर में रविवार को यूथ वोटर फेस्टिवल हुआ। इसका उद्घाटन नोडल अधिकारी स्वीप वरुण चौधरी ने किया।
उन्होंने नये मतदाताओं को मतदान की महत्ता तथा वोटर हेल्पलाइन एप्प, सी विजिल एप्प, पीडब्लूडी एप्प, टोल फ्री न. 1950 आदि के बारे में जानकारी दी और प्रतिभागियों को वोट डालने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही उन्होंने खेल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी।
यूथ वोटर फेस्टिबल में युवा मतदाताओं के लिए वॉलीबाल, फुटबाल, टेबिल टेनिस व दौड़ का आयोजन किया गया। दौड में प्रथम ईशा बत्र्वाल, शालिनी नेगी, नेहा नेगी बालिका वर्ग की 1500 मीटर, चार सौ मीटर और सौ में तथा इसी प्रतियोगिता के बालक वर्ग में क्रमश: रविन्द्र नेगी, कृष्णा और मयंक भण्डारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किए। टेबिल टेनिस के मिक्स डबल में आदित्य और किरण शाह विजेता रहे वहीं फुटवाल और वालीबाल में मिक्स टीमों ने प्रतिभाग किया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर संयुक्त मजिस्ट्रेट डॉ. दीपक सैनी, स्वीप समन्वयक अर्शित गोंदवाल आदि मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *