आज साक्षात सरस्वती हम सबको छोड़कर चली गई: गिरिराज सिंह

0

बेगूसराय, 6 फरवरी (हि.स.)। स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन से पूरे भारत में शोक की लहर है। उनके निधन पर सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म्स पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा है। केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने भी लता के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि आज साक्षात सरस्वती हमें छोड़कर चली गई, देश ने एक अमूल्य रत्न खो दिया। कला जगत का सबसे बड़ा अध्याय और एक युग का आज समापन हो गया लेकिन लता की यादें हम सभी के साथ हमेशा रहेंगी, श्रद्धांजलि।

भाजपा मीडिया सेल के प्रदेश संयोजक विधायक कुंदन कुमार ने शोक जताते हुए कहा है कि स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर का निधन अत्यंत दुःखद और कला जगत की अपूरणीय क्षति है। प्रभु से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों व उनके असंख्य प्रशंसकों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें, ओम शांति। भाजपा जिलाध्यक्ष राज किशोर सिंह, संस्कार भारती के कार्यकारी जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुंजन, वनवासी कल्याण आश्रम के शंभू कुमार, क्रीड़ा भारती के जिला मंत्री रणधीर कुमार शोक जताते हुए कहा है कि आज देश ने एक अनमोल रत्न खो दिया जिसकी भरपाई भविष्य में भी कभी नहीं हो सकती है।

मां सरस्वती विसर्जन के दिन सरस्वती की महान साधिका ने अलविदा कह दिया। हर पल दिल को शकुन देने वाली वो आवाज आज सदा के लिये शकुन बिखेरते हुए शकुन पा गई। लता का नाम उनकी आवाज सदियों तक याद रहेगी। न ही नाम गुम हो सकता, न ही उनका चेहरा बदल सकता है। स्वर कोकिला, सुर साम्राज्ञी, ख्यातिलब्ध पार्श्व गायिका ”भारत रत्न” लता मंगेशकर का जाना देश एवं उनके चाहने वालों के लिए अपूरणीय क्षति है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *