देहरादून, 05 फ़रवरी (हि.स.)। उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी तीसरी शक्ति बनने के लिए जोर-आजमाइश कर रही है। उनके उम्मीदवार घर-घर जाकर लोगों से समर्थन मांग रहे हैं। देहरादून कैंट विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार रविंद्र सिंह आनंद ने आज क्षेत्र में झाड़ू यात्रा निकाली। वे अपना चुनाव चिन्ह ‘झाड़ू’ को लेकर घर-घर घूम रहे हैं और पार्टी को वोट देने की अपील कर रहे हैं। आज उन्होंने क्षेत्र के कई कॉलोनियों में मातृ शक्ति के साथ झाड़ू यात्रा निकला। उनके साथ काफी संख्या में महिलाएं थीं। सबने हाथ में झाड़ू लेकर पार्टी का प्रचार कर रही हैं। पार्टी कार्यकर्ता भी क्षेत्रवासियों से आम आदमी पार्टी के समर्थन में वोट करने की अपील कर रहे हैं। रविंद्र सिंह आनंद ने कहा कि अब समय आ गया है उत्तराखंड में बदलाव का। प्रदेश की जनता इस बार बदलाव करना चाह रही है। वे जनता से अपील कर रहे हैं कि प्रदेश में एक स्वच्छ और ईमानदार राजनीति करने वालों को मौका दें। वैसे भी 21 सालों तक उत्तराखंड की जनता ने भाजपा और कांग्रेस पार्टी की मतलब की राजनीति देखी है। इसलिए अब काम करने वालों की राजनीति को भी देखा जाए। रविंद्र सिंह की यह अपील लोगों को कितना आकर्षित करती है, यह तो 10 मार्च को मतगणना के बाद ही पता चल पायेगा।

0

मेरठ, 05 फरवरी (हि.स.)। उप्र के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि योगी सरकार ने उप्र को उत्तम प्रदेश बनाया है। 2022 के चुनावों में जनता भाजपा की सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि पिछले 05 साल के विकास कार्य ट्रेलर थे, इस बार बनने वाली भाजपा सरकार फाइनल दिखाएगी।
मेरठ दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ. सोमेंद्र तोमर के समर्थन में शनिवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसोद मौर्य ने जनसभा को संबोधित किया। दिल्ली रोड स्थित वीनस गार्डन में जनसभा में केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश की जनता फिर से भाजपा को चुनने जा रही है। इससे सपा, बसपा, कांग्रेस आदि विरोधी दलों के हाथ-पांव फूलने लगे हैं। उप्र में भाजपा के रहते विकास और रोजगार है। भाजपा सबका साथ, सबका विकास करने वाली पार्टी है। सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी हिंदूवादी की बात कर रहा है। 10 फरवरी को जनता फूल का बटन दबाकर इसका जवाब देगी। उन्होंने कहा कि 2019 में भी सपा, बसपा, रालोद, कांग्रेस मिलकर भी भाजपा का सामना नहीं कर पाए थे। 2022 में भाजपा को प्रचंड बहुमत हासिल होगा।
योगी सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को गिनाते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरठ के सोतीगंज से चोरी के वाहन काटने की मंडी खत्म की गई। अवैध धंधों से अर्जित संपत्ति को जब्त किया जा रहा है। आपराधिक कार्यों में लिप्त लोगों को अब सड़क पर चाऊमीन बेचनी पड़ रही है। उप्र से बूचड़खाने खत्म हो गए। प्रदेश की कानून व्यवस्था में बड़ा सुधार हुआ। अपराधी त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। सपा सरकार में हर रोज दंगे होते थे, लेकिन भाजपा सरकार में एक भी दंगा नहीं हुआ। महिलाओं की सुरक्षा करने का कार्य भाजपा ने किया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *