आप के कैंट उम्मीदवार ने निकाली झाड़ू यात्रा

0

देहरादून, 05 फ़रवरी (हि.स.)। उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी तीसरी शक्ति बनने के लिए जोर-आजमाइश कर रही है। उनके उम्मीदवार घर-घर जाकर लोगों से समर्थन मांग रहे हैं। देहरादून कैंट विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार रविंद्र सिंह आनंद ने आज क्षेत्र में झाड़ू यात्रा निकाली। वे अपना चुनाव चिन्ह ‘झाड़ू’ को लेकर घर-घर घूम रहे हैं और पार्टी को वोट देने की अपील कर रहे हैं।
आज उन्होंने क्षेत्र के कई कॉलोनियों में मातृ शक्ति के साथ झाड़ू यात्रा निकला। उनके साथ काफी संख्या में महिलाएं थीं। सबने हाथ में झाड़ू लेकर पार्टी का प्रचार कर रही हैं। पार्टी कार्यकर्ता भी क्षेत्रवासियों से आम आदमी पार्टी के समर्थन में वोट करने की अपील कर रहे हैं।
रविंद्र सिंह आनंद ने कहा कि अब समय आ गया है उत्तराखंड में बदलाव का। प्रदेश की जनता इस बार बदलाव करना चाह रही है। वे जनता से अपील कर रहे हैं कि प्रदेश में एक स्वच्छ और ईमानदार राजनीति करने वालों को मौका दें। वैसे भी 21 सालों तक उत्तराखंड की जनता ने भाजपा और कांग्रेस पार्टी की मतलब की राजनीति देखी है। इसलिए अब काम करने वालों की राजनीति को भी देखा जाए। रविंद्र सिंह की यह अपील लोगों को कितना आकर्षित करती है, यह तो 10 मार्च को मतगणना के बाद ही पता चल पायेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *