भाजपा और कांग्रेस के इन नेताओं ने बागेश्वर में थामा आम आदमी पार्टी का दामन

0

बागेश्वर, 05 फरवरी (हि.स.)। जनपद में मौसम में तो ठंड है, लेकिन यहां चुनाव की गर्माहट लगातार जारी है। वर्तमान में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया के डोर टू डोर संवाद के बाद भाजपा और कांग्रेस के कई कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

पार्टी आफिस से मिली जानकारी के मुताबिक आज बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व ग्राम प्रधान शंभू दत्त मिश्रा ने कांग्रेस छोड़ आप ज्वाइन की है और कमलकांत मिश्रा, केवल आनंद मिश्रा, राम दत्त मिश्रा, लक्ष्मी दत्त मिश्रा, गीता मिश्रा, प्रेमा तिवारी, लीलाधर मिश्रा ने भाजपा छोड़ आप का दामन थामा है।

आम आदमी पार्टी के विधानसभा उम्मीदवार बसंत कुमार ने कहा कि लोग लगातार उनकी पार्टी से जुड़ रहे हैं और 2022 विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी पर भरोसा जता रहे हैं क्योंकि वे डोर टू डोर जाकर आम आदमी पार्टी की गारंटियां जनपद वासियों को बता रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *