राजस्थान के लाल पत्थर से बनाया जा रहा श्रीराम जानकी मंदिर

0

धमतरी, 5 फरवरी (हि.स.)।विकासखंड मगरलोड की सीमा से लगे धार्मिक स्थल सिरकट्टी आश्रम कुटेना में भव्य श्रीराम जानकी मंदिर का निर्माण भक्तजनों के सहयोग से किया जा रहा है। सिरकट्टी आश्रम पैरी नदी के तट में स्थित है जहां पर चारों ओर विभिन्न देवी देवताओं के मंदिर हैं। यहां पर हर वर्ष छेरछेरा पर्व के बाद भव्य मेला व महायज्ञ आयोजित किया जाता हैं। भव्य मेला महायज्ञ का आनंद लेने व श्रवण करने धमतरी गरियाबंद रायपुर सहित अन्य जिले के श्रद्धालुगण व भक्तजन हजारों की संख्या में आते हैं।

सिरकट्टी आश्रम में श्री राम जानकी मंदिर पहले से ही विराजमान था जिसका जीर्णोद्धार करके नया भव्य श्रीराम जानकी मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। जिसकी लागत लगभग सात से 10 करोड़ रुपये आंका गया है। यह मंदिर राजस्थान के लाल पत्थर से बनाया जा रहा है। जयपुर के कारीगर द्वारा मंदिर निर्माण किया जा रहा हैं। मंदिर की चौड़ाई 48 फ़ीट व ऊंचाई 75 बनाई जा रही है। यह मंदिर कुछ ही दिन में पूरी तरह तैयार हो जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *