आज उत्तराखंड के दौरे पर राहुल गांधी

0

देहरादून, 5 फ़रवरी (हि.स.)। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर के दौरे पर आ रहे हैं। वे शाम तक उत्तराखंड में रहेंगे। यहां किसानों से बातचीत करेंगे और मतदाताओं को वर्चुअल रूप से संबोधित करेंगे। शाम में वे हरिद्वार की गंगा आरती में शामिल भी होंगे।
आज दोपहर पंतनगर विशेष विमान से पहुंचेंगे। पंतनगर से वे किच्छा पहुंचकर किसानों के साथ संवाद करेंगे। इस दौरान राहुल गांधी वर्चुअल संवाद करेंगे। राहुल गांधी का यह कार्यक्रम राज्य के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में लाइव देखा जाएगा।
किच्छा से राहुल गांधी शाम 4 बजे हरिद्वार पहुंचेंगे। जहां ज्वालापुर क्षेत्र स्थित नेहरू युवा केंद्र में आयोजित वर्चुअल रैली में हिस्सा लेंगे। शाम साढ़े पांच बजे राहुल गांधी हरकी पैड़ी पर गंगा आरती में शामिल होंगे। शाम 6 बजे वह दिल्ली वापस जायेंगे।
बता दें कि 14 फरवरी को उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिये मतदान होना है। 10 मार्च को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *