झारखंड में को आर्डिनेशन कमिटी बनी, सुबोधकांत सहाय को दी गई जगह

0

रांची 03 फरवरी। कॉन्ग्रेस ने झारखंड में कोऑर्डिनेशन कमिटी बनाई है। इस कोआर्डिनेशन कमेटी में 17 लोग हैं। कांग्रेस में घर वापसी करने वाले प्रदीप बलमुचू और सुखदेव भगत को भी सदस्य बनाया गया है। अलग-थलग चल रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय को भी कमेटी का सदस्य बनाया गया है। हाल के दिनों में सुबोध कांत सहाय ने रांची में अपनी सक्रियता बढ़ाई है।

इस कोआर्डिनेशन कमेटी के अध्यक्ष नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे हैं। झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर संयोजक बनाए गए हैं।
इस कमेटी में बंधु तिर्की प्रदीप यादव भी शामिल हैं।
झारखंड में गठबंधन की सरकार में कांग्रेस एक साझीदार है। इस कमेटी को बनाने का मतलब है कि सरकार के साथ समन्वय बनाते हुए जनता से किए गए चुनावी वायदे पर काम करना।
यह बात अक्सर उठती रही है कि पिछले विधानसभा चुनाव में जनता से किए गए वादे पर काम नहीं हो रहा है। इससे पार्टी की छवि खराब होगी।

सीमा सिन्हा, ब्यूरो प्रमुख


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *