सीएम धामी ने किया रोड शो, स्वामी यतीश्वरानंद के लिए मांगा समर्थन

0

हरिद्वार, 03 फ़रवरी (हि.स.)। उत्तराखंड में 14 फरवरी को मतदान होना है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियों अपने प्रचार-प्रसार में पूरी ताकत झोंक दी है।
इसी क्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज हरिद्वार ग्रामीण से बीजेपी प्रत्याशी स्वामी यतीश्वरानंद की पक्ष रोड शो और गाजीवाला में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने लोगों से स्वामी यतीश्वरानंद के पक्ष में वोट करने की अपील भी की। इसके बाद सीएम जसपुर के लिए रवाना हो गए।
सीएम धामी ने आज हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा पहुंचे और भाजपा उम्मीदवार स्वामी यतीश्वरानंद के साथ डोर-टू-डोर प्रचार किया। इस मौके पर सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास की बयार चल रही है। प्रदेश की बीजेपी सरकार ने जनकल्याण के लिए कई योजनाएं चलाई। साथ ही कोरोना काल में लोगों की अपने पूरे सामर्थ्य से मदद की। ऐसे में एक बार फिर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।
सीएम धामी आश्वस्त हैं कि इस बार जनता उन्हें जीत का आशीर्वाद देगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह से हरिद्वार ग्रामीण के लोगों प्यार उन्हें बीते चुनाव में मिलता आ रहा है। ऐसे में वह दावे के साथ कह सकते हैं कि इस बार भाजपा यहां से रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल करेगी। भाजपा उम्मीदवार स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि हरिद्वार ग्रामीण की जनता ने भाजपा को बहुत प्यार किया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *