भाजपा उम्मीदवार ने कई वार्डों में किया जनसंपर्क

0

हल्द्वानी, 03 फरवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी हल्द्वानी विधानसभा के उम्मीदवार डॉक्टर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने आज वार्ड-09,11,50,18,13,17 बैठक के माध्यम से जनसंपर्क किया।

उन्होंने कहा कि सभी के अपार जन आशीर्वाद से प्रतीत होता है कि क्षेत्र की समस्त जनता भारतीय जनता पार्टी हल्द्वानी के उम्मीदवार पर विश्वास व्यक्त कर पुनः प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने को उत्साहित है। मैं आप का आभार व्यक्त करता हूं।

स्थानीय निवासियों ने डॉक्टर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला जी का आभार व्यक्त किया कि उनके द्वारा शहर में किए जा रहे विकास कार्य सराहनीय है। आज वार्ड में प्रकाश व्यवस्था इस प्रकार है जैसे रात में दिन का उजाला हो गया हो। डॉक्टर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला जी ने सब को आश्वस्त किया कि मैं जन सेवा व विकास कार्य के लिए हमेशा आप लोगों के बीच उपस्थित रहूंगा।

इस अवसर पर चारु चंद्र शर्मा, बूथ अध्यक्ष मोहन चंद्र पुजारी जी, रेनू अधिकारी , महेंद्र अधिकारी , ऋतु डालाकोटी , प्रताप रैकवाल , चंद्र प्रकाश तिवाड़ी , प्रज्ञान शर्मा , रिटायर तहसील दार भगवान सिंह चौहान , दीपक मेहरा, बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *