मथुरा में आदित्यनाथ छह को, पांच को राजनाथ और प्रियंका आठ को करेंगी चुनाव प्रचार

0

मथुरा, 03 फरवरी (हि.स.)। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा जिले में छह फरवरी को चुनाव प्रचार के लिए आएंगे। यहां वह मांट सीट पर भाजपा प्रत्याशी राजेश चौधरी के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे। वहीं, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पांच फरवरी को जिले के दौरे पर हैं। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का चुनावी कार्यक्रम आठ फरवरी को है।

भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा ने बताया कि आदित्यनाथ ने बुधवार को छाता, गोवर्धन और मथुरा विधानसभा क्षेत्र में पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार किया था। इसके बाद छह फरवरी को मांट विधानसभा क्षेत्र के टैंटीगांव में उनका कार्यक्रम है। मांट क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार राजेश चौधरी को जिताने का आह्वान करेंगे। पांच फरवरी को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बलदेव विधानसभा क्षेत्र के दीनदयाल धाम (फरह) आएंगे।

जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा ने बताया कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आठ फरवरी को मथुरा आ रही हैं। वह द्वारकाधीश मंदिर के दर्शन और यमुना पूजन करेंगी। ड्यूक पैलेस में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी। इसके बाद वे घर-घर चुनाव जनसंपर्क करेंगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *