पडरौना छोड़ स्वामी फाजिलनगर में चलाएंगे साइकिल

0

कुशीनगर, 02 फरवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को अलविदा कह सपा की साइकिल पर सवार हुए पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने अब पडरौना विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र को भी अलविदा कह दिया है। सपा ने उन्हें कुशीनगर जिले के फाजिलनगर क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है। मौर्य के नाम की घोषणा के साथ ही फाज़िलनगर का राजनीतिक तापमान चढ़ने लगा है।
पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री आरपीएन सिंह के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद से ही मौर्य के पडरौना क्षेत्र से पलायन करने की चर्चा थी। वहीं, भाजपा में स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थक भी दुविधा में थे। आरपीएन के भाजपा में आने के बाद से जमीनी स्तर पर राजनीतिक समीकरण तेजी से बदलने लगे थे। इसका असर मौर्य समर्थकों पर भी होना लाजिमी ही था। मौर्य पिछली बार पडरौना से जीते थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *